पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का घरेलू क्रिकेट में बुरा हाल, दोनों पारियों में फेल, VIDEO – Aaj Tak

Feedback
पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम की घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी बेहद निराशाजनक रही. प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I के तीसरे दौर के मुकाबले में बाबर दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. उन्होंने पहली पारी में 20 गेंदों पर 12 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 15 गेंदों पर सिर्फ 4 रन निकले.
एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खान रिसर्च लेबोरेटरीज (KRL) के खिलाफ आयोजित इस मुकाबले में बाबर ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) की ओर से मैदान पर उतरे थे. करीब सात साल बाद घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटे बाबर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा.
पहली पारी में बाबर आजम को तेज गेंदबाज अरशद इकबाल ने शॉर्ट पिच गेंद पर अपना शिकार बनाया. बाबर ने गेंद को मिडविकेट की दिशा में पुल करने की कोशिश की, लेकिन अतिरिक्त उछाल के कारण वह शॉट पर नियंत्रण नहीं रख सके. गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई और मिडविकेट पर खड़े फील्डर ने कैच लपक लिया.
फॉलोऑन में भी नहीं चला बाबर का बल्ला
खान रिसर्च लेबोरेटरीज ने अपनी पहली पारी में 398 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की टीम अपनी पहली पारी में 217 रनों पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा. दूसरी पारी में बाबर आजम के पास अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने का मौका था, लेकिन वह इस बार भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके.
फहीम अशरफ ने शानदार गेंद पर बाबर आजम को एलबीडब्ल्यू कर दिया. बाबर गेंद को आगे बढ़कर डिफेंस करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और गेंद उनके पैड से जा टकराई. अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया.
Faheem Ashraf Departs Babar Azam For Just 4 Runs 💔 #BabarAzam #FaheemAshraf #PakistanCricket #Cricket #INDvWI pic.twitter.com/KxKHSSVfmc
घरेलू क्रिकेट की दोनों पारियों में बाबर की नाकामी उनके टेस्ट फॉर्म को लेकर चल रही चिंताओं को फिर सामने ले आई है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना आखिरी शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मुकाबले में लगाया था. इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में लगातार बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करते रहे हैं.
बाबर आजम को हाल ही में दूसरी बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है. उनका पहला कार्यकाल 2020 से 2023 तक चला था. मई में पाकिस्तान को शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से हार मिली थी. इसके बाद बाबर को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News