Vivo स्मार्टफोन्स भारत में हो सकते हैं महंगे, X, S और Y सीरीज पर 5,000 रुपये तक दाम बढ़ने की मिली जानकारी – Jagran

Vivo भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी अपनी …और पढ़ें
₹5,000 तक महंगे हो सकते हैं Vivo के कई स्मार्टफोन्स। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, ये चीनी टेक कंपनी अपनी X, S और Y सीरीज के स्मार्टफोन्स पर 5,000 रुपये तक दाम बढ़ा सकती है। रिपोर्ट की गई इस कीमत बढ़ोतरी का असर अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फिगरेशन वाले कई मॉडल्स पर पड़ेगा, जिसमें सबसे बड़ा उछाल Vivo X300 FE पर देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन के 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स 5,000 रुपये तक महंगे होने वाले हैं। ये कदम आने वाली Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल्स से पहले या बाद में उठाया जा सकता है।
X (पहले ट्विटर) पर टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, Vivo भारत में कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। सामने आई जानकारी में कंपनी की X, S और Y सीरीज के नौ मॉडल्स शामिल हैं, जिनके अलग-अलग वेरिएंट्स में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
Exclusive: Price hike alert 🚨 Vivo to increase the prices of their smartphones by upto ₹5k: X300 FE (SD 8 Gen 5): • 8/256GB: ₹84,999 → ₹89,999 (+5k) • 12/256GB: ₹89,999 → ₹94,999 (+5k) S2: • 8/128GB: ₹39,999 → ₹42,999 (+3k) • 8/256GB: ₹44,999 → ₹48,999 (+4k) Y51 Pro (MTK 7360): • 8/128GB: ₹32,999 → ₹34,999 (+2k) Y31t (SD 4 Gen 2): • 4/128GB: ₹25,999 → ₹26,999 (+1k) • 6/128GB: ₹29,999 → ₹31,499 (+1.5k) Y21 (MTK 6300): • 4/64GB: ₹19,499 → ₹20,999 (+1.5k) • 4/128GB: ₹22,499 → ₹23,999 (+1.5k) • 6/128GB: ₹26,499 → ₹27,999 (+1.5k) Y19s (MTK 6300): • 4/64GB: ₹17,499 → ₹18,499 • 4/128GB: ₹20,999 → ₹22,499 Y11 (MTK 6300): • 4/64GB: ₹17,999 → ₹18,999 • 4/128GB: ₹20,999 → ₹22,499 Y05 (UniSoC T7225): • 4/64GB: ₹14,999 → ₹15,999 As I said several brands will increase the prices of their smartphones very soon. A few might do it before sale & a few after the sale.
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे बड़ा प्राइस हाइक Vivo X300 FE पर देखने को मिलेगा। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 84,999 रुपये से बढ़कर 89,999 रुपये होने की बात कही गई है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 89,999 रुपये से बढ़कर 94,999 रुपये तक जा सकता है। यानी दोनों वेरिएंट्स सीधे 5,000 रुपये महंगे हो जाएंगे।
Vivo S2 की कीमतों में भी ठीक-ठाक बढ़ोतरी होने की खबर है। इसका 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन 39,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये हो सकता है, जबकि 8GB + 256GB वर्जन 44,999 रुपये से बढ़कर 48,999 रुपये तक पहुंच सकता है।
vivo new prices
टिप्स्टर का दावा है कि Vivo की ये कीमत बढ़ोतरी आने वाले फेस्टिव सेल्स पीरियड के आसपास लागू की जा सकती है। पोस्ट के मुताबिक, कुछ स्मार्टफोन्स के दाम Flipkart की Big Billion Days और Amazon की Great Indian Festival सेल से पहले बढ़ सकते हैं, जबकि बाकी मॉडल्स में ये बदलाव सेल खत्म होने के बाद देखने को मिल सकता है।
हालांकि, सामने आई इस जानकारी की Vivo की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। कंपनी ने इन कथित प्राइस हाइक्स की कोई वजह भी नहीं बताई है और न ही ये साफ किया है कि अगर नए दाम लागू होते हैं, तो वे कब से प्रभावी होंगे।
यह भी पढ़ें: फोन रातभर में 15 से 20% तक खा रहा Battery? ऐसे पता करें कौन-सा App है जिम्मेदार

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News