जब एक तस्वीर ने एक्ट्रेस Mandakini का किया पूरा करियर बर्बाद, अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नाम, रातों-रात छिन गया उनका पूरा स्टारडम – News24 Hindi

Editied By :Archi Tiwari
Updated:

राज कपूर की राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्म से मशहूर हई मंदाकिनी ने लोगों के दिलों पर कई समय तक राज किया. राज कपूर ने मंदाकिनी को अपनी इस फिल्म के जरिए लॉन्च किया, जिसके आते ही मंदाकिनी रातों रात एक्ट्रेस बन गई. (Credit- Printerest)
उस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार होने के बावजूद सभी की नगाहें सिर्फ मंदाकिनी की खूबसूरती पर टिकी रहीं. 80 के दशक में उन्होंने कई फिल्में कीं. मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनकी जोड़ी सबसे हिट रही. लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे. उस समय उनका स्टारडम चरम पर था. (Credit- Printerest)
लेकिन यह स्टारडम लंबे समय तक ना टिक सका. फिल्मों से मंदाकिनी की खूबसूरती के चर्चे हर जगह थे. उसी बीच एक्ट्रेस पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नजर पड़ी. इसके बाद जैसे एक्ट्रेस के करियर को नजर ही लग गई. (Credit- Printerest)
दाऊद को मंदाकिनी की खूबसूरती ने हिलाकर रख दिया. 1990 के दशक की शुरुआत में मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ने लगा. कई खबरें आने लगी की मंदाकिनी और दाऊद रिलेशनशिप में हैं. मगर इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं था. (Credit- Printerest)
फिर 1994 में एक तस्वीर ने सबकुछ बदल दिया. इसी दौरान मंदाकिनी और दाऊद एक क्रिकेट मैच देखने गए, जहां पर दोनों की एकसाथ तस्वीर ने हर जगह तहलका मचा दिया. उस तस्वीर में दाऊद के साथ मंदाकिनी मैच का आनंद लेती हुई दिख रही थी. यह तस्वीर तुरंत हर अखबार के फ्रंट पेज पर छप गई. (Credit- Printerest)
इस तस्वीर के वायरल होते ही मंदाकिनी और दाऊद की दोस्ती पर सवाल उठने लगा. लोग प्रश्न करने लगे कि मंदाकिनी दाऊद की दोस्त हैं या फिर उससे कुछ ज्यादा. दाऊद उस समय भारत का सबसे बड़ा गैंगस्टर था. 1993 के मुंबई ब्लास्ट में उसका नाम आया था. वो देश छोड़कर दुबई चला गया. (Credit- Printerest)
ऐसी खबरों के बाद मंदाकिनी की इमेज बहुत खराब हो गई. फिल्म इंडस्ट्री में लोग उनसे डरने लगे. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनसे दूर हो गए और उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं. इस तस्वीर के बाद मंदाकिनी को फिल्में मिलनी बंद हो गईं. 1996 में उनकी आखिरी फिल्म जोरदार आई. उसके बाद वो स्क्रीन से गायब हो गईं. (Credit- Printerest)
लोग कहते थे कि दाऊद के कारण उनका करियर बर्बाद हो गया. मंदाकिनी ने कई बार कहा कि वो सिर्फ मिली थीं, कोई गलत रिश्ता नहीं था. लेकिन अफवाहें रुक नहीं पाईं. इस सबके बाद मंदाकिनी ने शादी की. उन्होंने एक स्विस बिजनेसमैन से शादी की, जो बाद में स्पिरिचुअल हो गए. अब वो शांत जिंदगी जी रही हैं और बच्चों के साथ समय बिताती हैं. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News