पोर्ट ब्लेयर में हुए 26वें अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में सहारनपुर से प्रकाशित ‘शीतल वाणी’ हिंदी त्रैमासिक के लघुकथा विशेषांक का लोकार्पण किया गया। देश के जाने-माने साहित्यकारों ने इस विशेषांक को लॉन्च किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादेमी के निवर्तमान सचिव डॉ. के श्रीनिवास राव ने की, जबकि संचालन साहित्यकार अनिल पांडेय ने किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के समन्वयक डॉ. जय प्रकाश मानस ने कहा कि डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने पाँच दशकों से भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता को नई पहचान दी है।
डॉ. के श्रीनिवास राव ने बताया कि वीरेन्द्र आज़म ने ‘शीतलवाणी’ पत्रिका का संपादन कर गंभीर लेखन के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने हाशिए पर छूटे रचनाकारों और गुमनाम साहित्यकारों पर विशेषांक प्रकाशित कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.