Gurgaon News: सेक्टर 9ए समेत शहरभर में सफाई व्यवस्था बदहाल, हफ्तों से नहीं हो रहा कूड़ा उठान – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हालात बेहद खराब हैं। सेक्टर-9ए में पिछले दो महीनों से सड़कों और गलियों में झाड़ू तक नहीं लगाई गई है। निवासियों का आरोप है कि पहले अधिकारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का बहाना बनाते रहे, लेकिन 14 सितंबर को हड़ताल समाप्त होने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। विभाग के पास स्टाफ की कमी और दूसरे इलाकों से कर्मचारी नहीं आने का रटारटैया जवाब दिया जा रहा है। सेक्टर-9ए के आरडब्ल्यूए महासचिव ललित भोला ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद जब कभी कोई टीम भेजी भी जाती है, तो वह महज दो या तीन गलियों में खानापूर्ति कर गायब हो जाती है। झाड़ू लगाने के बाद जो कूड़ा इकट्ठा किया जाता है, उसे भी समय पर नहीं उठाया जाता। ट्रैक्टर केवल एक चक्कर लगाकर वापस चला जाता है, जिससे कचरे के ढेर वहीं पड़े रहते हैं। सेक्टरवासियों का आरोप है कि सैनिटेशन इंस्पेक्टर से लेकर निगम आयुक्त तक गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

केवल सेक्टर-9ए ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सेक्टर 7 एक्सटेंशन में मंदिर के सामने खुलेआम कूड़े के ढेर डाले जा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी जब कोई समाधान नहीं हुआ, तो अब मजबूर होकर सेक्टर के लोगों को खुद अपने घरों के बाहर और कूड़े के ढेरों की रखवाली करनी पड़ रही है। इसी प्रकार सेक्टर 52 में श्याम मंदिर के पास भी भारी मात्रा में कचरा और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद नगर निगम के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। हाल ही में सदन की बैठक के दौरान भी मेयर ने शहर में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी का मुद्दा उठाया था, लेकिन धरातल पर स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियमित सफाई और कूड़ा उठान की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई, तो जनता को मजबूरन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

सेक्टर-9ए में अगर सफाई नहीं हो रही है तो संबधित अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा। लोगों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।

– डॉ प्रीतपाल सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News