Feedback
कन्या
क्वीन आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए प्रभावपूर्ण व्यवहार से कार्यक्षेत्र में उचित स्थिति बनाए रखने में सहयोगी है. लोगों से सकारात्मक चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे. विरोधियों की चालाकियों को पहचानकर उचित प्रत्युत्तर देने का प्रयास रहेगा. जिम्मेदारी से अपना काम करते रहें. नैतिक निर्देशों को अनदेखा न करें. सूझबूझ से कार्य करने की कोशिश रखें. बजट का ध्यान दें.
परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएं. व्यावसायिक मामले पक्ष में बनेेंगे. कामकाज में ढिलाई लापरवाही से बचें. वाणिज्यिक कार्यों मे सहज प्रदर्शन बनाए रहें. लेनदेन में धैर्य दिखाएं. दोस्तों की मदद से हित साधेंगे. कार्यक्षेत्र और तार्किकता बनाए रखेंगे. निजी विषयों में सहजता के साथ आगे बढ़ेंगे. लोभ व प्रलोभन में नहीं आएं. ठगों से बचें.
स्वास्थ्य: मौसमी चुनौतियों के प्रति सतर्क रहें. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाएं. खानपान संतुलित रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. समझौतों में सावधान रहें. कौशल व प्रशिक्षण बढ़ाएं.
रिश्ते: घर में अधिक समय दें. विनम्रता से काम लें. करीबी विश्वसनीय रहेंगे. रिश्तों में भरोसा रहेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू