DA पर इस हफ्ते सरकार लेगी फैसला? केंद्रीय कर्मचारियों का खत्म होने वाला है इंतजार – Hindustan

मुख्य बातें

DA hike news: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जितना इंतजार आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का है, उतना ही महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर भी चिंताएं हैं। इसके लिए तमाम कैल्कुलेशन किए जा रहे हैं और पिछले पैटर्न को देखते हुए डीए बढ़ोतरी के अनुमान लगाए जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों के घटनाक्रम को देखें तो माना जा रहा है कि इस बार जल्द ही डीए का ऐलान हो सकता है।

दरअसल, कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (CCGEW) के महासचिव एमएस वेंकटेशन ने पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर DA बढ़ोतरी के ऐलान की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था। ऐसे में डीए बढ़ोतरी के ऐलान को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने ET Wealth को बताया कि DA बढ़ोतरी का ऐलान एक सप्ताह के भीतर होने की संभावना है। वहीं, ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन के एक सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि ऐलान इसी सप्ताह किसी भी समय हो सकता है और संबंधित फाइल प्रक्रिया में है।

डीए बढ़ोतरी की तारीख की बात करें तो कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन अब तक के पैटर्न को देखें तो दशहरा तक ऐलान किया जा सकता है। आमतौर पर सरकार कई बार त्योहारों के आसपास DA बढ़ोतरी की घोषणा करती रही है, लेकिन यह कोई तय परंपरा नहीं है। पिछले साल दशहरा 2 अक्टूबर को था और डीए बढ़ोतरी का ऐलान 6 अक्टूबर को किया गया था।

वहीं, 2024 में दशहरा 12 अक्टूबर को था, जबकि DA बढ़ोतरी की घोषणा 21 अक्टूबर को हुई थी। इस साल दशहरा 20 अक्टूबर को है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार इस बार त्योहार से पहले ही DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसका जवाब आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

सरकार ने पहली छमाही में अनुमान से अधिक समय तक देरी की थी। ऐसा अनुमान था कि होली के अवसर पर मार्च के पहले सप्ताह में ही डीए बढ़ोतरी का ऐलान हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ऐलान किया। डीए में यह बढ़ोतरी 2 पर्सेंट की हुई थी। इस तरह, केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 58 से बढ़कर 60 पर्सेंट हो गया। अब डीए में 3 पर्सेंट बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 63 पर्सेंट हो जाएगा।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News