मुंबई: सांताक्रुज में सीवर लाइन की सफाई के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल – Aaj Tak

Feedback
मुंबई के सांताक्रुज ईस्ट में 8वें गोलीबार रोड पर वीएन देसाई अस्पताल के सामने स्थित ‘भव्य निकेतन’ नाम की एक हाउसिंग सोसायटी के परिसर में सीवर लाइन की सफाई के दौरान हादसा हो गया. सोसायटी ने ड्रेनेज लाइन की सफाई का काम अनजान प्राइवेट सफाईकर्मियों को दिया था.
बताया जा रहा है कि अंदरूनी  ड्रेनेज लाइन की सफाई के दौरान, अज्ञात व्यक्ति ने बीएमसी स्टाफ को सूचित किए बिना म्युनिसिपल सीवर का मैनहोल खोल दिया. इसके बाद 2 लोग उसके अंदर गिरे हुए पाए गए. यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को मुंबई पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, जानें क्या है वजह
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड ने उन्हें रेस्क्यू किया और VN देसाई अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे को MICU में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना को लेकर आगे के अपडेट्स का इंतजार किया जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News