Jhansi News: झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। बस की चपेट में आने से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस को भी हंगामे के चलते वापस लौटना पड़ा। रविवार की देर शाम झांसी की ओर से आ रही रोडवेज बस के सामने एक बाइक सवार अचानक गिर गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था।
इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टहरौली थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लेकिन हंगामे की स्थिति को देखते हुए दोनों को वापस लौटना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे मिठाई की दुकानों के कथित अतिक्रमण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़क सकरी हो गई है, जिससे जाम और हादसे की स्थिति बनी रहती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play