भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को 14 मवेशी बरामद किए। कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में की गई।
कैम्प कमांडर निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सुबह करीब 6:30 बजे बाह्य सीमा चौकी कुआरी के एसएसबी जवान और कुआरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम कटफर गांव की ओर गश्ती पर निकली। करीब 7 बजे गश्ती दल को आता देखकर कुछ संदिग्ध लोग मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद टीम ने आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया और स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की। करीब 7:20 बजे कटफर गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 167 से करीब दो किमी दक्षिण भारतीय क्षेत्र में 14 मवेशी बरामद किए गए। इनमें चार बैल, आठ गाय और दो बछड़े शामिल हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.