हिन्दी साहित्य की प्रश्नोत्तरी में पुष्पा ने मारी बाजी, गौरी और पूजा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं – Dainik Bhaskar

मुलताई| शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में हिन्दी दिवस एवं हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को हिन्दी साहित्य एवं व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित की। स्पर्धा में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर हिन्दी भाषा, साहित्य और व्याकरण से संबंधित ज्ञान का प्
स्पर्धा में हिन्दी साहित्य के विभिन्न कालखंडों, प्रमुख साहित्यकारों एवं उनकी कृतियों, काव्यधाराओं तथा हिन्दी व्याकरण से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी साहित्यिक एवं भाषायी ज्ञान-क्षमता का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में पुष्पा बोवाड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरी सोनी और पूजा विश्वकर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पलक बोवाड़े ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने कहा हिन्दी भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है। विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन के साथ ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। डॉ. वर्षा वानखड़े ने संयोजक की भूमिका निभाई, जबकि प्रो. यादव एवं प्रो. प्रियंका मोहबे ने प्रभारी एवं सदस्य के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News