Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 79.500 मीटर से महज 60 सेंटीमीटर नीचे है। नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर को लेकर करमैनी-बेलौली बांध से सटे गांवों के ग्रामीणों में दहशत और चिंता बढ़ गई है। बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर लोग सतर्कता बरतना शुरू कर दिए हैं।पिछले चार दिनों में राप्ती के जलस्तर में साढ़े तीन मीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को नदी का जलस्तर 75.200 मीटर था, जो शुक्रवार को बढ़कर 76.080 मीटर, शनिवार को 77.550 मीटर पहुंच गया।
अब जलस्तर 78.900 मीटर पार कर गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से पूर्वी क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण नदी के बढ़ते पानी पर नजर बनाए हुए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी और बाढ़ की स्थिति को लेकर आशंका सताने लगी है। प्रशासन और ड्रेनेज खंड की टीम भी लगातार नदी के जलस्तर की निगरानी कर रही है। क्षेत्र में नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में लगातार बारिश के बीच नदी के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका बनी हुई है। एसडीएम मेंहदावल क्षिप्रा पाल ने बताया कि राप्ती का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन पिछले दो दिनों की तुलना में अब बढ़ने की गति कुछ धीमी हुई है। नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play