अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक हाई-प्रोफाइल लंच के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को 'मॉन्स्टर' कहकर संबोधित किया।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस लंच में पिचाई को ‘मॉन्स्टर’ कहा।
पिचाई की सादगी और कम लाइमलाइट की तारीफ भी की।
यह टिप्पणी AI पर टेक दिग्गजों की बैठक में हुई।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। बेबाक और अपने अनोखे बयानों के लिए मशहूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने व्हाइट हाउस में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल लंच के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लेकर एक बेहद अजीब और दिलचस्प टिप्पणी की। ट्रंप ने पिचाई को सरेआम ‘मॉन्स्टर’ कह डाला, जिसके बाद यह दिलचस्प वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
पूरे मामले को ऐसे समझा जा सकता है कि टेक दिग्गजों के साथ हुई इस बैठक के बाद ट्रंप पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जहां सभी टेक दिग्गज खड़े थे। इस दौरान ट्रंप ने सुंदर पिचाई को ‘मॉन्स्टर’ कह दिया, लेकिन साथ ही उनकी सादगी और कम लाइमलाइट में रहने की आदत की जमकर तारीफ भी की।
व्हाइट हाउस में तकनीकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ लंच के बाद जब ट्रंप पत्रकारों से बात कर रहे थे, तो उन्होंने सुंदर पिचाई की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह आदमी एक ‘मॉन्स्टर’ है और कोई इसे नहीं जानता। क्या शानदार जिंदगी है…एक ‘मॉन्स्टर’ होना और इस तरह मीडिया और जनता के सामने से न गुजरना पड़े।
बता दें कि इस पूरी बातचीत की शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने सुंदर पिचाई को मीडिया से कुछ बोलने के लिए आमंत्रित किया। ऐसे में जैसे ही गूगल के सीईओ ने जवाब देना शुरू किया, ट्रंप ने उन्हें बीच में रोकते हुए वहां मौजूद अन्य टेक दिग्गजों के रुतबे का जिक्र किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक और दिलचस्प वाक्या तब सामने आया, जब ट्रंप ने आगे कहा कि आप लोगों को अंदाजा नहीं है कि ये लोग कौन हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े लोग हैं। इसके बाद उन्होंने पिचाई का नाम लेते हुए कहा कि बस आपको इतना ही जानना है….सुंदर, सुंदर इनका नाम है।
दूसरी तरफ ट्रंप की इस अजीब सी तारीफ पर सुंदर पिचाई ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी लेते हुए जवाब दिया। पिचाई ने कहा कि उम्मीद है कि यह टैगलाइन ‘मैं एक मॉन्स्टर हूं’ से बेहतर होगी।
बता दें कि कॉरपोरेट और टेक जगत में कई बार ‘मॉन्स्टर’ शब्द का इस्तेमाल गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के विशाल पैमाने और उसके भारी-भरकम प्रभाव को दर्शाने के लिए भी किया जाता है।
गौरतलब है कि यह पूरा वाकया व्हाइट हाउस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उससे जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई एक बड़ी बैठक के दौरान हुआ। इस हाई-प्रोफाइल लंच में दुनिया की कई दिग्गज टेक कंपनियों के मालिक और सीईओ शामिल हुए, इनमें…
ट्रंप की तरफ से शेयर किए गए सीटिंग चार्ट के मुताबिक, लंच के दौरान जेनसेन ह्वांग उनके दाईं ओर और एलन मस्क बाईं ओर बैठे थे। इस बैठक में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन भी मौजूद रहे।