Elvish Yadav Farm Tour: मुंबई में करोड़ों का घर, गांव में एल्विश ने बनाया फार्म, बंधीं गायें, दिखाई झलक – Aaj Tak

Feedback
सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. उनका गुड़गांव में लग्जूरियस घर है. इसके अलावा उनका एक फार्म ‘नमो नारायण’ भी है.
 
Photo: Instagram @elvish_yadav
 
एल्विश ने ‘नमो नारायण’ फार्म की झलक फैंस को पहली बार दिखाई है. इसी फार्म पर उनकी गायें बंधी हैं. यहीं से उनके ‘नमो नारायण’ ब्रांड का घी बनकर आता है.
 
Photo: Screengrab
 
मुंबई में काम की वजह से बिजी रहने के कारण वो अभी तक फैंस को इसकी झलक नहीं दिखा पाए थे. जैसे ही एल्विश को मौका मिला, वो फार्म पर गए.
 
Photo: Screengrab
 
एल्विश अपने दोस्तों संग फार्म पर गए. यूट्यूबर ने फैंस को अपनी गायों से मिलवाया. उनका दोस्त लवकेश कटारिया भी नजर आया.
 
Photo: Screengrab
 
एल्विश गाड़ी से अपने फार्म तक गए. रोड ट्रिप पर उन्होंने खूब मस्ती की. रास्ते में एल्विश को उनके फैंस भी मिले. उनके साथ यूट्यूबर ने फोटो क्लिक कराई.
 
Photo: Screengrab
 
नाइट राइड को एल्विश ने एंजॉय किया. सुबह वो अपने फार्म हाउस पहुंचे. नमो नारायण फार्म पहुंचते ही ढेर सारी गायें दिखती हैं.
 
Photo: Screengrab
 
एल्विश ने कहा- इसी फार्म से हमारा नमो नारायण का दूध, घी आता है. मैं भी पहली बार यहां पर आया हूं. यहां चारों तरफ खेत हैं.

Photo: Screengrab
 
एल्विश के इस फार्म पर 20-30 गिर गायें बंधी हुई हैं. यूट्यूबर से फार्म पर आकर गाय का दूध निकालने को कहा गया. उन्हें एक गाय काफी पसंद आई.
 
Photo: Screengrab
 
एल्विश ने गाय को हैंडल करने के ट्रिक्स जाने. यूट्यूबर के फार्म पर एक भैंस बंधी हैं. इस फार्म का टूर देख लोगों का दिल खुश हो गया है. 
 
Photo: Screengrab
 
गायों को यहां पर अच्छे से रखा गया है. एल्विश के दोस्त लव कटारिया ने अपने पिछले व्लॉग में घी बनने के प्रोसेस को फैंस संग शेयर किया था.
 
Photo: Screengrab
 
Photo: Screengrab
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News