Bokaro News: जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को तीन सदस्यीय चुनाव पदाधिकारी डॉ. पीके सिंह, सतीश जैन और बीएन मिश्रा ने नामांकन पत्रों की जांच की। अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह और हरेकृष्ण जायसवाल उर्फ किष्टो भगत, जबकि सचिव पद के लिए पन्नालाल जायसवाल और सुनील कुमार मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं कार्यकारिणी के छह सदस्यों में सूरज कुमार रजक, छत्रधारी महतो, देवेंद्र प्रसाद, गोपाल नायक, अशोक बरनवाल और राजीव कुमार निर्विरोध चुने गए। चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि 8 अक्टूबर को 245 मतदाता मतदान कर अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान के लिए मारवाड़ी पंचायत भवन में केंद्र बनाया गया है। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगी। एक अक्टूबर को नाम वापसी और दो अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play