Entertainment News LIVE Updates: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्ममेकर शफी का निधन हो गया है। उन्होंने 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद पहली बार रैंप वॉक किया। दरअसल, सब्यसाची के 25वें एनिवर्सरी शो में एक्ट्रेस का जलवा देखने को मिला। इसके अलावा फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भेष बदलकर महाकुंभ पहुंचे हैं।
वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। चलिए जानते हैं मूवी ने कितना कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह मूवी अब विवादों में भी आ गई है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर।
मुंबई पुलिस ने खान के घर पर मिले फिंगरप्रिंट्स को सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजा था। सिस्टम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में पाया गया है कि प्रिंट्स शरीफुल के प्रिंट्स से मेल नहीं खाते। सूत्रों ने बताया कि सीआईडी ने मुंबई पुलिस को सूचित किया है कि टेस्ट का नतीजा नेगेटिव है। मुंबई पुलिस ने आगे की जांच के लिए और सैंपल भेजे हैं।
‘स्काई फोर्स’ में अभिनेता अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा का किरदार निभाया है। एक तरफ ओपनिंग डे पर फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली, तो दूसरे दिन इस मूवी के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला। चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर।
विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का काफी इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि उनके पहले के कामों में असल घटनाओं और कंट्रोवर्सियल मुद्दों पर आधारित फिल्मों ने बहुत चर्चा बटोरी है। इस फिल्म के साथ फिर से इतिहास और समाज के संवेदनशील पहलुओं को उजागर किया जाएगा। इसी बीच, मिथुन चक्रवर्ती का फिल्म से पहला लुक सामने आया है, जिसमें वो एक दमदार और इंटेन्स अवतार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, और यह 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को रिलीज हुए अभी दो ही दिन हुए हैं। ऐसे में यह फिल्म अब विवादों में आ गई है। दरअसल, फिल्म ने कर्नाटक के कोडवा समुदाय में रोष पैदा कर दिया है। समुदाय के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माताओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या को कर्नाटक के कूर्ग या कोडगु में कोडवा समुदाय के एक अधिकारी के रूप में दिखाने के बजाय तमिल के रूप में दिखाया गया है।
फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हाल ही में महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि वह भेष बदलकर वहां पहुंचे हैं। हालांकि, उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सब्यसाची के 25वें एनिवर्सरी शो में दीपिका पादुकोण ने अपने जलवे बिखेर दिए। मां बनने के बाद ये उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी और उन्होंने ऐसा लुक कैरी किया कि हर कोई बस देखता रह गया। व्हाइट पैंट, टॉप और ट्रेंच कोट के साथ सब्यसाची के शानदार नेकलेस, जिसमें चोकर और रूबी-डायमंड क्रॉस पेंडेंट शामिल था, दीपिका ने शो की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की।
मलयालम सिनेमा के समृद्ध हास्य-व्यंग्य वाली फिल्में बनाने के लिए मशहूर मलयालम फिल्म निर्माता शफी का शनिवार को निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। शफी को 16 जनवरी को स्ट्रोक के बाद कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 25 जनवरी को अंतिम सांस लेने से पहले कुछ दिनों तक उनकी हालत गंभीर थी।