दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को कथित हाईजैक की कोशिश के दौरान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित माछर की हर कोई तारीफ कर रहा है. उन्होंने अपनी सूझबूझ से कई लोगों की जान बचाई है. भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने माछर के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है.
फ्लाइट में कैप्टन पर चाकू से हमला किया गया था. जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है. रूवेन अजार ने माछर की 180 लोगों की जान बचाने के लिए तारीफ की है.
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट
भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने लिखा, “इजराइल, भारत और UAE के साथ मिलकर मैं फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के अनुभवी और प्रतिभाशाली भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं. उनकी और अन्य इजराइली व अमीराती यात्रियों और क्रू सदस्यों की हिम्मत ने 180 लोगों की जान बचाई. आतंकवाद के खिलाफ एकजुट.”
पीएम मोदी ने भी की तारीफ
कैप्टन माछर की पीएम मोदी ने भी तारीफ की है. उन्होंने लिखा, कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है. हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
क्या है मामला
कैप्टन स्मित माछर की पहचान उस भारतीय पायलट के तौर पर हुई है, जिसने बुधवार यानी 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में कथित अपहरण की कोशिश को रोकने में अहम भूमिका निभाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट FZ 1073 के कॉकपिट में ओमान के एक पायलट ने कथित तौर पर विमान को हाईजैक करने और उसे क्रैश कराने की कोशिश की.
इस दौरान दोनों पायलटों के बीच झड़प हुई और कैप्टन माछर पर चाकू से हमला किया गया. कैप्टन माछर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल होने के बावजूद वो कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्रियों को अंदर पहुंचकर स्थिति संभालने का मौका मिला.
ये भी पढ़ें: ‘नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल’, SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.