Captain Smit Machchhar: कौन है कैप्टन स्मित मच्छार? जिसने बचाई 180 जिंदगी! Netanyahu हुए फिदा! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 01-10-26 11:14
Captain Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हवा में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार यात्रियों के बीच दहशत पैदा कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद विमान ने आपातकालीन संकेत भेजा और तेजी से ऊंचाई खोई. इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. फ्लाईदुबई ने भी पुष्टि की कि विमान ने रास्ते में एक घटना का सामना किया और तबुक एयरपोर्ट पर उतरा. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए गए हैं.
कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित माछर?
इस घटना के बाद फ्लाइट के कमांडर भारतीय कैप्टन स्मित माछर का नाम सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जून 2022 से फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन हैं. इससे पहले वह करीब 11 साल तक स्पाइसजेट के साथ जुड़े रहे और वहां सीनियर कमांडर तथा लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की भूमिका निभाई. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के आधार पर उनके पास 13 साल से अधिक का कमर्शियल उड़ान अनुभव और बोइंग 737 विमानों पर करीब 9,750 उड़ान घंटे हैं.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech: हिंदू राष्ट्र पर योगी का बड़ा ऐलान! बौखला गए UP के मुसलमान? | Breaking News
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News