Mamata Banerjee: सुप्रीम कोर्ट ने बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट को बड़ा झटका दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने ममता गुट की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें चार ऐसे बैंक खातों को ऑपरेट करने की इजाजत मांगी गई थी जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने कहा कि वे कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल नहीं देना चाहते जिसमें याचिका को मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने पार्टी के चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है। इसलिए यह बड़ा मुद्दा कि उस रकम का असली हकदार कौन है। यह मामला अभी विचाराधीन है। बेंच ने कहा, “हम मामले के गुण-दोष पर नहीं जा रहे हैं। हम आर्टिकल 136 के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। हम हाईकोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह सुनवाई में तेजी लाए।”
आपको बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट को चार बैंक खातों को ऑपरेट करने की इजाजत देने वाला अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि इन खातों में लगभग 804 करोड़ रुपये जमा हैं। कोर्ट ने कहा था कि ऐसी राहत देने से उसका पहले का आदेश कमजोर हो जाएगा, जिसमें राजनीतिक पार्टी को रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने की इजाजत दी गई थी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
TMC ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों में मौजूद उन चार खातों को ऑपरेट करने की इजाजत मांगी थी जिन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने फ्रीज कर दिया था। पार्टी का दावा था कि खातों को फ्रीज करने से जुड़ी FIR में कमियां थीं।
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play