भारत में पेश हुई 125cc और 175cc वाली नई स्कूटर रेंज, मिलेंगे 6 नए कलर्स; जानिए खासियतें – Hindustan

अगले कुछ दिनों में नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, टू-व्हीलर बनाने वाली मशहूर कंपनी अप्रिलिया (Aprilia) ने भारत में अपनी नई SXR GT स्कूटर रेंज को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो रोजमर्रा के काम के साथ-साथ वीकेंड पर लंबे सफर का मजा लेना चाहते हैं। यह नया स्कूटर शहर की तंग गलियों में चलाने में जितना आसान है, हाईवे पर लंबी दूरी तय करने में उतना ही दमदार और आरामदायक भी है। आइए जानते हैं इस नई स्कूटर रेंज की सभी खास बातों के बारे में विस्तार से।

डिजाइन की बात करें तो इसमें आगे की तरफ अप्रिलिया की पहचान वाली खास LED लाइट्स दी गई हैं, जो रात के अंधेरे में भी सड़क पर बेहतरीन रोशनी देती हैं। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट्स में उतारा है। लोगों को SXR GT 125 में मैट ब्लैक, ग्लॉसी अजूरो और ग्लॉसी व्हाइट जैसे 3 नए कलर ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, ज्यादा पावरफुल SXR GT 175 में मेटैलिक ब्लू, मैट ब्लैक और मैट ग्रीन जैसे 3 बेहद खास और नए कलर्स का ऑप्शन दिया गया है।

इस नए स्कूटर के अंदर दो अलग-अलग इंजन 125cc और 175cc का ऑप्शन मिलता है। दोनों ही इंजनों को नए जमाने की तकनीक से अपडेट किया गया है, ताकि राइडर को चलाने में ज्यादा पावर और बेहतर पिकअप मिल सके। इसके साथ ही कंपनी ने इस बात का भी पूरा ध्यान रखा है कि रोज चलाने पर ग्राहकों को बेहतर माइलेज और कम खर्चे की सहूलियत मिले।

आमतौर पर स्कूटरों को सिर्फ छोटी दूरी या शहर के अंदर चलाने के लिए सही माना जाता है। हालांकि, SXR GT का बड़ा फ्रेम, बैठने के लिए आरामदायक सीट और सही राइडिंग पोजिशन लंबे सफर में भी पीठ को थकने नहीं देती। इसमें पैरों को आराम से रखने के लिए नया और खुला फुटबोर्ड दिया गया है, जिस पर नया स्पोर्टी ग्राफिक्स डिजाइन भी देखने को मिलता है।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डिएगो ग्राफी ने इस लॉन्च पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय मार्केट में अब लोग सिर्फ साधारण स्कूटर नहीं, बल्कि कुछ नया, स्टाइलिश और एडवांस ढूंढ रहे हैं। आज के राइडर्स को स्टाइल के साथ-साथ बढ़िया परफॉर्मेंस, नई टेक्नोलॉजी और आराम सब एक साथ चाहिए। इसी सोच के साथ इटैलियन डिजाइन और इटैलियन रेसिंग तकनीक को एक साथ मिलाकर इस नई SXR GT रेंज को तैयार किया गया है। कंपनी को पूरा भरोसा है कि भारत के स्कूटर मार्केट में यह नया मॉडल अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाएगा।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News