पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति की रैली निकाली – Hindustan

गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संदेश के साथ विश्वविद्यालय परिसर से आसपास के क्षेत्रों तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने विश्वविद्यालय परिवार को स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाकर किया। प्रति-कुलपति साध्वी देवप्रिया भी उपस्थित रहीं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। प्रत्येक कार्य के लिए प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

साध्वी देवप्रिया ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ देश से ही समृद्ध देश की परिकल्पना साकार हो सकती है। रैली में राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली के बाद स्थानीय क्षेत्र में श्रमदान कर कचरा और अपशिष्ट एकत्र किया गया। अभियान में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान गांधी के स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी तथा शास्त्री के सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

कार्यक्रम में प्रो. मयंक अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र मित्तल, डॉ. ऋत्विक बिसारिया, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. श्रीकृष्ण चंडक, डॉ. निर्विकार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News