Faridabad News: प्रतापगढ़ में बना कूड़ा निस्तारण प्लांट एक सप्ताह में शुरू होगा – Hindustan

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। प्रतापगढ़ में कई महीनों से बंद पड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट को दोाबारा शुरु करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर निगम की ओर से नई एजेंसी को काम सौंपे जाने के बाद एक सप्ताह में प्लांट करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। प्लांट के चालू होने से कूड़े के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्लांट की क्षमता को 150 से बढ़ाकर 650 किया जाएगा।

शहर में रोजाना विभिन्न स्त्रोतों से 1200 टन कचरा निकलता है। नगर निगम बड़े-बड़े ट्रकों के माध्यम से 150-150 टन कचरे को नचौली, प्रतापगढ़ और गुरुग्राम पेपर मील भेजा है। पहले प्रतापगढ़ प्लांट का संचालन करने वाली एजेंसी का ठेका समाप्त होने के कारण यहां कूड़ा निस्तारण का काम कई महीनों से बंद पड़ा था। इस वजह से प्लांट का संचालन प्रभावित हो रहा था और कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया था। अब निगम ने नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके बाद प्लांट को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निर्धारित समय के भीतर काम शुरू कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

प्लांट को शुरू करने के साथ ही यहां नई मशीनें भी लगाई जाएगी है। इसका उद्देश्य कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना और क्षमता में बढ़ोतरी करना है। मशीनें लगाने के बाद प्लांट में आने वाले कूड़े को निस्तारित करने की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इससे मौजूदा संसाधनों पर दबाव कम करने और कूड़े के प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

—

नगर निगम की योजना प्लांट की निस्तारण क्षमता को मौजूदा 150 टन से बढ़ाकर 650 टन तक पहुंचाने की है। इसके लिए नई मशीनें लगाने और निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। क्षमता बढ़ने से प्लांट में अधिक कूड़े का निस्तारण संभव हो सकेगा। हालांकि, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मशीनों की स्थापना और संचालन व्यवस्था को सुचारु बनाना जरूरी होगा।

—

लंबे समय से बंद प्लांट दोबारा शुरू होने से कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं, क्षमता बढ़ाने की योजना पूरी होने पर अधिक मात्रा में कूड़े का प्रबंधन किया जा सकेगा। फिलहाल नगर निगम ने एक सप्ताह में प्लांट को चालू करने की तैयारी की है। नई एजेंसी के संचालन संभालने और मशीनों की व्यवस्था के बाद यह स्पष्ट होगा कि निस्तारण का काम कितनी तेजी से आगे बढ़ता है।

—

प्रतापगढ़ स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट को एक सप्ताह के भीतर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके संचालन की जिम्मेदारी नई एजेंसी को सौंपी गई है। प्लांट में नई मशीनें भी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही निस्तारण क्षमता को 150 टन से बढ़ाकर 650 टन करने की योजना है। इससे शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। -गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम

—

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News