महाबोधि महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती और हिंदी पखवाड़ा का समापन: महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण, … – bhaskar.com

नालंदा के महाबोधि महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह भी हुआ। यह आयोजन ITEP, बीए-बीएड प्रशिक्षुओं, NSS और NCC इकाई ने मिलकर किया।
प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के संदेश पर जोर दिया। डॉ. कुमार ने शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ नारे की प्रासंगिकता भी बताई और प्रशिक्षुओं को स्वच्छता व राष्ट्रसेवा अपनाने को कहा।
ITEP विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने भावी शिक्षकों में राष्ट्रप्रेम के विकास पर जोर दिया। बीएड प्राचार्य डॉ. दीपक शर्मा ने हिंदी को संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया। हिंदी पखवाड़ा के तहत भाषण, कविता-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News