Yuvraj Singh
Date: 03-10-26 16:28
Railway Apprentice Vacancy 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के जरिए सरकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए नई भर्ती सामने आई है. नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के तहत 2008 ट्रेनिंग स्लॉट जारी किए हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in के जरिए करना होगा. यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए की जा रही है.
8 यूनिट में 2008 अप्रेंटिस स्लॉट
इस भर्ती में नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे की 8 अलग-अलग यूनिट और डिवीजन में स्लॉट उपलब्ध हैं. इनमें जयपुर डिवीजन में सबसे ज्यादा 580 स्लॉट, बीकानेर में 524 और अजमेर में 500 स्लॉट हैं. इसके अलावा जोधपुर डिवीजन में 134, बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्लॉट हैं. भर्ती में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, मेसन, पाइप फिटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक टूल मेंटेनेंस और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग समेत कई ट्रेड शामिल हैं.
10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. प्रतिशत में किसी तरह की राउंडिंग स्वीकार नहीं की जाएगी. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार के पास निर्धारित शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता होनी चाहिए. जिन अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. आयु की बात करें तो 6 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
नहीं होगी लिखित परीक्षा, मेरिट से होगा चयन
रेलवे की इस अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या अलग से टेस्ट में शामिल नहीं होना होगा. चयन 10वीं और संबंधित ट्रेड की ITI परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. मेरिट तैयार करते समय 10वीं और ITI में प्राप्त प्रतिशत का साधारण औसत लिया जाएगा. इसके बाद डिवीजन या यूनिट, ट्रेड और कैटेगरी के आधार पर मेरिट तैयार होगी और उपलब्ध स्लॉट के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.
ऐसे करना होगा आवेदन
ये भी पढ़ें: SSC ने जारी किया तीन बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें किस दिन कौन सा एग्जाम
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें