पायलट स्मित मछार की कैसी है तबीयत? आया नया हेल्थ अपडेट – Aaj Tak

Feedback
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अपने ही को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की हालत में अब सुधार हो रहा है. उनका अबू धाबी में इलाज चल रहा है. यूएई में भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि कैप्टन स्मित को बेहतरीन मेडिकल देखभाल मिल रही है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. दूतावास उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है.
यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी. विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था. इसी दौरान को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. यूएई के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शम्सी के मुताबिक, को-पायलट ने क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से हमला किया था. उसने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की भी कोशिश की थी.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी. वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने मिलकर हमलावर को काबू कर लिया. इस हमले के बाद विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा था. विमान में 174 यात्री सवार थे. इस दौरान विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इमरजेंसी के बीच विमान तेजी से नीचे आया और 17 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई खो दी. इसके बाद सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
तबुक से अबू धाबी शिफ्ट किए गए
हमले के बाद कैप्टन स्मित को पहले तबुक में शुरुआती इलाज दिया गया. इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया. भारतीय दूतावास ने यूएई सरकार का मेडिकल मदद के लिए आभार जताया है. दूतावास ने कहा कि वह कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है.
शुक्रवार को कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट पर दोबारा कंट्रोल पाने की कोशिश की थी. स्मित ने पीएम मोदी से बताया कि “मैं अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा था, लेकिन मेरा इरादा था कि बाकी लोगों को मरने नहीं दूंगा.” वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की और उन्हें सच्चा हीरो बताया. यूएई इस पूरे मामले की जांच कर रहा है. अधिकारियों ने को-पायलट की इस हरकत को आतंकी कृत्य की कोशिश बताया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है.
फिलहाल कैप्टन स्मित मछार अबू धाबी में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. UAE में भारतीय दूतावास के मुताबिक, ताजा अपडेट यह है कि कैप्टन स्मित मछार की हालत में सुधार हो रहा है. उनका अबू धाबी में इलाज चल रहा है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News