आरआरपीजी कॉलेज में हिंदी सेमिनार: विद्यार्थियों को भाषा व साहित्य के प्रति किया गया जागरूक – Dainik Bhaskar

अमेठी के स्थानीय आरआरपीजी कॉलेज में हिंदी विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सेमिनार के दौरान हिंदी भ
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक विवेक सर एवं सीमा मैडम ने विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन किया। उन्होंने हिंदी भाषा और साहित्य के अध्ययन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपनी भाषा के प्रति गहरी रुचि विकसित करने तथा विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार में अभिनव द्विवेदी, खुशी मिश्रा और कामिनी तिवारी सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्रों ने खुले मंच से अपने विचार साझा किए और विषय से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की। उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस आयोजन को बेहद ज्ञानवर्धक, उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News