मुरादाबाद। गुड्स ट्रैफिक बढ़ाने के लिए मुरादाबाद मंडल रेलवे ने पारिजात ऑयल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के बरतारा प्लांट से डीओआरबी (चावल की भूसी) की रेल से लोडिंग को लेकर चर्चा की। दो अक्टूबर को अधिकारियों ने प्लांट का दौरा किया। अधिकारियों ने प्लांट हेड सरदार महेंद्र जीत सिंह और मैनेजर जगजीत सिंह से डीओआरबी के रेल परिवहन के संबंध में बातचीत की। इस दौरान विभिन्न गंतव्यों तक माल भेजने में रेल और सड़क परिवहन के भाड़े की तुलना की गई। करीब 1000 किलोमीटर तक दोनों माध्यमों के भाड़े में ज्यादा अंतर नहीं होने से तत्काल पर्याप्त रेल ट्रैफिक की संभावना सीमित बताई गई।
वहीं, दक्षिण भारत जैसे लंबी दूरी के गंतव्यों के लिए रेल परिवहन अपेक्षाकृत किफायती पाया गया।प्लांट प्रबंधन ने बताया कि निर्यात की परिस्थितियां अनुकूल होने और निर्यात शुरू होने पर रेल से डीओआरबी भेजने में सहयोग किया जाएगा। डीओआरबी का मुख्य सीजन नवंबर से शुरू होता है। ऐसे में मांग और उपलब्धता के आधार पर नवंबर में रेल से लोडिंग का प्लान तैयार किए जाने की संभावना है। रेलवे स्थानीय उद्योगों से संपर्क कर माल ढुलाई बढ़ाने के प्रयास कर रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play