इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एनएययूआई के रह चुके हैं अध्यक्ष राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय सचिव पद पर कर चुक हैं काम भभुआ।
पटना विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रमोद कुमार पांडेय को बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनल में शामिल किया गया है। प्रमोद कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के छेवरी गांव के रहने वाले हैं। मीडिया पैनल में शामिल होने पर उनको प्राध्यापको, छात्रों और कांग्रेस के वरीय पदाधिकारियों ने बधाई और प्रदेश नेतृत्व को साधुवाद दिया है।
बताया गया है कि प्रमोद पांडेय पूर्व में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष और राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। बताया गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को अपने मीडिया पैनल या प्रवक्ता बोर्ड में इसलिए शामिल किया जाता है, ताकि वह पार्टी की नीतियों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर तार्किक रूप से दल का पक्ष रख सकें।
प्रमोद ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संचालन में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे, विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन को निलंबित करने, मतदाता सूची से हटाए गए 13 लाख से अधिक नामों को बहाल करने की मांग की। फोटो- प्रमोद कुमार पांडेय।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play