प्रमंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिता में कल से खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम – Hindustan

दरभंगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पांच अक्टूबर से किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पहले दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, कराटे, बॉक्सिंग, वुशू, वॉलीबॉल, कुश्ती एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि छह अक्टूबर को बास्केटबॉल, योग, खो-खो एवं एथलेटिक्स तथा सात एवं आठ अक्टूबर को कबड्डी, साइकिलिंग, फुटबॉल एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 23 से 25 अक्टूबर तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका संवर्ग के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे।
सभी चयनित प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि एवं पूर्व निर्धारित खेल स्थल पर ससमय रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। जिला खेल पदाधिकारी ने जिले के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यालय के चयनित प्रतिभागियों की पांच अक्टूबर को पूर्वाह्न 09:00 बजे नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News