इज्जतनगर के गांव मलहऊ में दिनदहाड़े घर में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे बदायूं में थाना जरीफनगर के गांव दहगवां निवासी गोकश आलम उर्फ अकबर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ बदायूं और बरेली में गोकशी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इज्जतनगर के गांव परतापुर चौधरी में 16 जुलाई की दोपहर अकीलुद्दीन के घर में गोकशी की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने दबिश देकर उसके साले महलऊ निवासी मोहम्मद खां को गिरफ्तार किया था। मौके से गोमांस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गोकशी के औजार आदि भी बरामद किए गए। घटना में शामिल अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू को पुलिस ने घटना की रात ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
बाद में उसकी पत्नी हसीना को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मगर वारदात में शामिल आलम उर्फ अकबर अब तक फरार चल रहा है। इस पर एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play