गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक जिम संचालक ने करीब 100 महिलाओं के चेंजिंग रूम के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। …और पढ़ें
(एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
सुरेंद्रनगर के जिम संचालक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप।
करीब सौ महिलाओं के चेंजिंग रूम वीडियो बनाए गए।
पुलिस ने आरोपी के दोनों जिम सील कर दिए।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम आने वाली संभ्रांत परिवार की करीब सौ महिला एवं युवतियों के चेंजिंग रूम के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी आमीन यासीन मुल्तानी के क्लब 71 नाम से चल रहे दोनों जिम सील कर दिए हैं। आरोपी कानून स्नातक बताया जा रहा है, उसने महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए अपनी कर्मचारी का मोबाइल प्रयोग किया ताकि खुद नहीं फंसे।
गुजरात के सुरेंद्रनगर में क्लब 71 के नाम से संचालित जिम में आने वाली संभ्रांत परिवार की महिलाओं एवं युवतियों के चेंजिंग रूम के वीडियो बनाकर उन पर संचालक के साथ मित्रता व करीबी बनाने का दबाव डाला जा रहा था।
जिम की रिसेप्शनिस्ट के मोबाइल से इन महिलाओं को चेंजिंग रूम के वीडियो के होने के मैसेज भेज कर यासीन मुल्तानी से मित्रता की बात कही जाती थी। यासीन के निशाने पर करीब 100 महिलाएं थीं जिनमें अश्लील वीडियो इन्होंने बना रखे थे।
जिम की रिसेप्शनिस्ट ने संचालक यासीन पर करीब 100 महिलाओं के चेंजिंग रूम के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फाइल हाल यासीन के दोनों दिन सील कर दिए हैं तथा शिकायत की जांच की जा रही है। यासीन के पास कानून की डिग्री बताई जाती है तथा उसने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने फोन के बजाय रिसेप्शनिस्ट के फोन का उपयोग किया।