हल्द्वानी। स्पार्टाथलॉन-2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले अल्ट्रा रनर सुगौरव गोस्वामी का रविवार को 23 टीआरआई क्लब की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। क्लब सदस्यों ने केक काटकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। सुगौरव गोस्वामी ने एथेंस से स्पार्टा तक 246 किलोमीटर की कठिन स्पार्टाथलॉन दौड़ को 25 घंटे 56 मिनट 21 सेकंड में पूरा कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पूर्व भारतीय रिकॉर्ड 30 घंटे 08 मिनट 06 सेकंड को करीब चार घंटे 12 मिनट से बेहतर किया। प्रतियोगिता में उन्होंने ओवरऑल 16वां स्थान हासिल किया। क्लब सदस्यों ने कहा कि सुगौरव की उपलब्धि उत्तराखंड और देश के लिए गौरव का विषय है।
उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति युवाओं और अन्य एंड्योरेंस एथलीटों के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान संजय रावत, दीपक दानी, गिरीश बिष्ट, शिवेंद्र बिष्ट, राकेश पांडे, कैलाश बिष्ट, मनोज वर्मा समेत क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने सुगौरव को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play