Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के सलतुआ पंचायत अंतर्गत थम्हवा गांव में शनिवार की रात करीब 15 जंगली हाथियों के झुंड ने चार किसानों की लगभग पांच एकड़ में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के खेत में पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचायत मुखिया चिंतामणि देवी की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को खेत से जंगल की ओर भगाया गया। सलतुआ पंचायत की मुखिया चिंतामणि देवी ने बताया कि हाथियों ने थम्हवा गांव निवासी कैलाश सिंह, फ्लू सिंह, महेंद्र सिंह और शंकर सिंह के लगभग पांच एकड़ खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया है।
इससे किसानों को काफी क्षति हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिद्वार सिंह, प्रेमचंद पासवान समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात करीब 15 हाथियों का झुंड जंगल से सटे खेतों में पहुंचा था। हाथी खेत में लगी धान की फसल को रौंदने लगे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया और वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को खेत से हटाकर जंगल की ओर भेजा गया। बाद में हाथियों का झुंड थम्हवा जंगल की ओर चला गया।प्रभारी फॉरेस्टर संदीप डोडराय ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से जंगली हाथियों का झुंड चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। शनिवार रात ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को खुरा गांव से जंगल की ओर भगाया गया था। इसके बाद हाथी जंगल के रास्ते थम्हवा गांव की ओर पहुंच गए। यहां भी पंचायत मुखिया और ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें जंगल की ओर खदेड़ा गया है। फिलहाल हाथियों का झुंड थम्हवा जंगल में मौजूद है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा हाथियों के झुंड के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही रात के समय जंगल और खेत की ओर जाने से बचने की अपील की गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play