Mainpuri News: कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का फर्जी बैनामा, चार पर मुकदमा – Hindustan

Mainpuri News: न्यायालय के आदेश पर थाना किशनी पुलिस ने कूटचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरे की जमीन का फर्जी बैनामा करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उसकी स्वामित्वाधीन भूमि का गांव के ही एक व्यक्ति ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और फर्जी चौहद्दी दर्शाकर बैनामा पंजीकृत करा दिया। शिकायत पर जब पुलिस स्तर से सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली। थाना किशनी क्षेत्र के गांव हिरोली निवासी शिवकुमार पुत्र स्व. चंद्रभान सिंह की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित के अनुसार, वह मौजा हिरोली स्थित रकबा 0.0490 हेक्टेयर का संक्रमणीय भूमिधर मालिक और काबिज है। राजस्व अभिलेखों में भी उसका नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही रणवीर सिंह पुत्र रामचरण ने एक साजिश के तहत शकुंतला देवी पत्नी गिरीश चंद्र निवासी नगला शीतल के हक में 25 जून को फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया। इस बैनामे में शकुंतला देवी के बेटे जितेंद्र और रणवीर सिंह के भाई पिंटू को गवाह बनाया गया। दोनों गवाहों को भली-भांति जानकारी थी कि रणवीर सिंह इस भूमि का मालिक नहीं है। बैनामे में पीड़ित की चौहद्दी शामिल कर ली गई।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News