Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाने के ठिकहा गांव में रविवार को जेठानी ने देवरानी को दांत काट लिया। परिजनों की मदद से मो. इरफान की पत्नी रिजवी खातून को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शरीर के विभिन्न हिस्सों में दांत काटने के निशान हैं। इस संबंध में पीड़िता ने जेठानी नर्गिस खातून के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि पति विदेश में रहकर काम करते हैं। संपत्ति हड़पने की नीयत से आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play