Bijnor News: हाथियों ने रौंद डाली कई बीघा गन्ने और धान की फसल – Hindustan

Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर कई बीघा गन्ने और धान की फसल को रौंद डाली। इससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रहे फसल नुकसान से किसानों में वन विभाग के प्रति भी रोष है। रविवार को किसानों ने कई बीघा गन्ने और धान की फसल लोन डाली। किसानों के अनुसार पिछले करीब तीन माह से हाथियों का झुंड क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। रात होते ही हाथी जंगल से निकलकर खेतों की ओर पहुंच जाते हैं और गन्ने तथा धान की खड़ी फसल को रौंदकर नष्ट कर देते हैं। सुबह खेतों में पहुंचने पर किसानों को नुकसान का पता चलता है। कई किसानों की फसल बार-बार हाथियों की चपेट में आ चुकी है。

किसानों ने जंगली जानवरों को खेतों से दूर रखने के लिए खेतों के आसपास तार लगाए हैं, लेकिन हाथियों का झुंड तार की बाड़ को तोड़कर आसानी से खेतों में प्रवेश कर जाता है। किसान मुदित कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य किसानों ने बताया कि फसल बचाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हाथियों के सामने सभी इंतजाम बेअसर साबित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि हाथियों के साथ क्षेत्र में गुलदार की दहशत भी बनी हुई है। ऐसे में रात के समय खेतों की रखवाली करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

हाथियों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने की सूचना किसानों ने राजगढ़ वन रेंज के रेंजर देव ऋषि सक्सेना को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रेंजर ने बताया कि हाथियों को वन क्षेत्र की ओर खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। रात के समय पटाखे छोड़कर हाथियों को आबादी और खेतों से दूर जंगल की ओर भेजा जा रहा है। उन्होंने किसानों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए किसान रात में अकेले खेतों पर न जाएं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News