Sitamarhi News: कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन – Hindustan

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। कला-संगम एवं पं. चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डुमरा स्थित स्वच्छता प्रौद्योगिकी उद्यान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के संरक्षक देवेंद्र प्रसाद व शैलेन्द्र कुमार खिरहर के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लेखा पदाधिकारी प्रियारंजन राय ने की। संचालन गीतकार गीतेश ने किया। मुख्य अतिथि एचएस कॉलेज, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने सीतामढ़ी की साहित्यिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे साहित्यिक आयोजन दूसरे जिलों के साहित्यकारों के लिए भी प्रेरणा का विषय हैं।

वरिष्ठ कवि रमाशंकर मिश्र ने युवा कवियों के साथ अपने साहित्यिक अनुभव साझा किए।

द्वितीय सत्र में गीतकार गीतेश ने ‘आज के दौर में लाइलाज मोबाइल का रोग है, जिसकी गिरफ्त में बच्चे, युवा, हर तबके के लोग हैं’ रचना प्रस्तुत कर समकालीन जीवन की सच्चाई को उकेरा। युवा कवि कृष्णनंदन लक्ष्य ने ‘मैं ही नहीं हूं तुम्हारे इश्क में घायल’ से महफिल में रंग भरा। विकास चंचल की प्रेम और पीड़ा से जुड़ी रचनाओं तथा यशवीर सिंह की प्रस्तुति ने श्रोताओं को खूब प्रभावित किया। सुरेश लाल कर्ण के कर्णप्रिय गीत ‘कोमल कंचन रूप तुम्हारे, नीले नयन नशीले हैं’ को खूब सराहना मिली। महेश पाण्डेय, प्रियरंजन राय और डॉ. अमित कुमार मिश्रा की रचनाओं पर भी जमकर तालियां बजीं। रमाशंकर मिश्र की हृदयस्पर्शी रचना ‘दिलवालों की दुनिया में तेरी कायम है हस्ती’ ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। वहीं दिवेश कुमार कुशवाहा, गुलशन कुमार, शैलेन्द्र कुमार खिरहर एवं देवेंद्र प्रसाद ने अपनी प्रस्तुतियों से गोष्ठी में साहित्यिक रंग भर दिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News