Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को महिला पुलिस ने बाल खींचकर सड़क पर पटक दिया। वह बार-बार न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन बेहोश होने तक पुलिस पीटती रही। मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिला पुलिस युवती की पिटाई करती दिख रही हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।युवती को पुलिस गाड़ी में जबरन बैठाने का प्रयास करती दिख रही है। विरोध करने पर महिला पुलिस के दो जवान बाल खींचकर पिटाई कर रही हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद भी पुलिस पिटाई करती रही।बताया
जाता है कि युवती ने प्रेम विवाह किया है। वह ससुराल में रहने के लिए आई थी। ससुरालवाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे थे। उसका पति काफी दिनों से लापता है। पति से संपर्क नहीं होने पर वह ससुराल में रहने को लेकर कई बार घर के बाहर धरने पर बैठ चुकी है। इधर, एसडीपीओ पश्चिमी-एक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play