महाराष्ट्र: ठाणे में गड्ढे के कारण हुआ सड़क हादसा, 61 साल की महिला की मौत – Aaj Tak

Feedback
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक सड़क हादसे में 61 साल की महिला की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार की रात को हुआ जब महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर बैठकर बाजार जा रही थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, मृतक महिला भारती विजयकुमार भोई, लोधा पल्लवा की निवासी थीं. रात करीब 9:40 बजे उनकी स्कूटी सड़क पर बने गड्ढे में अचानक फंस गयी. इस झटके से महिला अपना संतुलन खो बैठीं और स्कूटी से नीचे गिर गईं.
गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. 
इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News