बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की पीट-पीटकर हत्या, क्लाइंट के फ्लैट में हुआ था विवाद – Aaj Tak

Feedback
बेंगलुरु से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 25 वर्षीय एक जिम ट्रेनर की उसके क्लाइंट के फ्लैट में विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है.
मृतक की पहचान यलहंका के जक्कुरु लेआउट निवासी नंदन के रूप में हुई है, जो सहकार नगर स्थित एक जिम में ट्रेनर के रूप में काम करते थे. पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम जिम की एनिवर्सरी पार्टी खत्म होने के बाद नंदन अपने तीन सहकर्मियों- विश्वनाथ, शरत और निशांत के साथ केम्पापुरा स्थित क्लाइंट अनुश के फ्लैट पर रात को ठहरने गए थे.
पुलिस अधिकारी मिथुन कुमार के मुताबिक, किसी निजी मुद्दे को लेकर चारों के बीच बहस हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान नंदन पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. इस हाथापाई में आरोपी विश्वनाथ और शरत को भी मामूली चोटें आई हैं.
यह भी पढ़ें: लाखों फॉलोअर्स, पंजाबी फिल्मों में काम और अब मर्डर… जानें कौन थे मैड संधू
अस्पताल में तोड़ा दम, जांच जारी
गंभीर रूप से घायल नंदन को इलाज के लिए हेब्बल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी मिथुन कुमार ने बताया कि इस संबंध में अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में विश्वनाथ, शरत और निशांत नंदन के जिम में सहकर्मी थे, जबकि अनुश उसी जिम का क्लाइंट था. पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ अनुश का निजी ट्रेनर था.
शुरुआती जांच के अनुसार हत्या की वजह व्यक्तिगत रंजिश या विवाद लग रही है. पुलिस ने चारों आरोपियों को विस्तृत पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा घटना के सही कारणों और घटनाक्रम को समझने के लिए मौके के सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल डेटा खंगाला जा रहा है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News