Bhagalpur News: किशनपुर (सुपौल) से अरविंद कुमार की रिपोर्ट किशनपुर, एक संवाददाता। जिस स्कूल में 104 बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी है, वहां पढ़ाई के लिए जगह तक नसीब नहीं है। एक ही कमरे में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई, बच्चों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क नहीं और उसी कमरे में स्कूल का कार्यालय। ऐसे हालात में शिक्षक पढ़ाएं भी तो कैसे और बच्चों पर ध्यान दें भी तो कितना। यह स्थिति शिवपुरी पंचायत के थरविट्टा वार्ड 7 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला की है। वर्ष 2010 में स्थापना के बाद 16 साल बीत गए, लेकिन स्कूल को अब तक अपनी जमीन और भवन नहीं मिल सका है। स्कूल का संचालन सामुदायिक भवन के दो कमरों में हो रहा है। इनमें से एक कमरा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए है, जबकि दूसरे कमरे में 104 बच्चों की पांच कक्षाओं के साथ कार्यालय भी चलाया जा रहा है।
16 साल बाद भी नहीं मिली स्कूल को जमीन व भवन,
स्कूल की स्थापना के 16 साल बाद भी जमीन उपलब्ध नहीं होना भवन निर्माण की राह में सबसे बड़ी बाधा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब इतने लंबे समय में स्कूल को अपनी जमीन नहीं मिल सकी तो आखिर बच्चे कब तक फर्श पर बैठकर पढ़ते रहेंगे। इस संबंध में प्रभारी बीईओ कमलेश कुमार राय ने बताया कि स्कूल के लिए अब तक विभाग को जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। जमीन उपलब्ध होते ही भवन निर्माण की कार्रवाई की जाएगी.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play