Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। खुशियालीपुर गांव में सेवानिवृत्त जवान 85 वर्षीय श्यामबली यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि उन्होंने सन् 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा था। उनके पुत्र आनंद यादव ने बताया कि वह भारतीय सेना की बम निरोधक इकाई में एनसीओ थे। युद्ध में पराक्रम दिखाने पर सरकार ने उन्हें सेवा समर स्टार और रक्षा मेडल से सम्मानित किया था। उनके दो पुत्र पारस यादव और आनंद यादव हैं l उनके निधन की खबर से लोग शोकाकुल हो गए। श्री बलदेव पीजी कॉलेज में भी सोमवार सुबह प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश और शिक्षकों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी।
आलोक चौबे, यादवेंद्र यादव, दिनेश पांडेय, आनंद अग्रवाल, विनय मौर्य, सुधाकर पटेल ने श्रद्धांजलि दी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play