भास्कर न्यूज | नारायणपुर
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई। आयोजन कलेक्टर नम्रता जैन के दिशा-निर्देशन में हुआ। डीईओ महेंद्र नाथ पांडे ने मार्गदर्शन किया।
जिले के अलग-अलग स्कूलों के करीब 650 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष इंदू बघेल ने की। राज्य महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रामशिला झा मौजूद रहीं। पंकज जैन, प्रताप मंडावी, नरेंद्र मेश्राम सहित अन्य अतिथि भी पहुंचे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नक्सलवाद मुक्त समाज, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर, विकसित भारत @2047, महिला सशक्तिकरण, मेरे सपनों का भारत जैसे विषयों पर विचार रखे। चित्रकला में रंगों से शांति, सुरक्षा, तकनीकी विकास से समृद्ध भारत की तस्वीर उभरी। भाषण में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका रखी। प्राथमिक शाला खासपारा कन्हारगांव के चौथी कक्षा के छात्र सचिन कश्यप ने आत्मविश्वास से भरा भाषण दिया। विषय की समझ दिखी। बुलंद आवाज में बात रखी। अतिथियों ने सराहना की। दर्शकों ने तालियां बजाईं।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। स्मृति चिन्ह भी दिए गए। मंच संचालन अनुराग नाग और देवांगन ने किया। आयोजन में एपीसी कविता हिरवानी, बीईओ नारायणपुर कृष्ण नाथ गोटा, ओरछा बीईओ संतु नूरेटी, प्राचार्य मनोज बागड़े सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक योगदानकर्ता रहे। {भाषण (प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक): प्रथम- सचिन कश्यप (कन्हारगांव), द्वितीय- लक्ष्मी यादव (ग्रांजी), तृतीय- भावेश पटेल (ओरछा)। {भाषण (हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी): प्रथम- यामिनी पोयम (सेजेस ओरछा), द्वितीय- विजयलक्ष्मी (बखरूपारा), तृतीय- डेविड नेताम (बखरूपारा)। {चित्रकला (प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक): प्रथम- भारतीय यादव (पातुरबेड़ा), द्वितीय- विनय नायक (ग्रांजी), तृतीय- चूलबाती उसेंडी {चित्रकला (हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी): प्रथम- सुमित कुमार गोटा, द्वितीय- अर्जुन कुमार ध्रुव।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.