INDIA March LIVE: राहुल गांधी ने पुलिस को खूब छकाया, हिरासत में नहीं ले पा रहे अधिकारी – Hindustan

INDIA Alliance March: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का आकाशवाणी भवन में धरना प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि राहुल ने सेना, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया समेत भारत की हर संस्था पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा भाजपा ने साल 2003 से पहले हुए SIR को लेकर भी सवाल पूछे हैं।
विपक्षी सांसदों की मांग है कि राहुल गांधी को भारत निर्वाचन आयोग तक जाने दिया जाए, लेकिन सुबह से ही यहां बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही विपक्ष SIR के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर बना हुआ है।

1:50 PM- INDIA Alliance March- NSUI के कुछ कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए, कई कार्यकर्ता बाहर जमा थे; पुलिस ने उन्हें परिसर में घुसने से रोकने की कोशिश की।
1:41 PM- INDIA Alliance March- भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी सांसदों के ECI तक विरोध मार्च पर कहा, ‘…हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रथम परिवार जिसने पिछली 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र का गला पकड़कर राजतंत्र का शासन चला रखा था। आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने का प्रयास किया…।’
1:27 PM-INDIA Alliance March- विपक्ष के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी ने भारत की लगभग हर संस्था पर सवाल उठाए हैं। राजधानी दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन जारी है और राहुल चुनाव आयोग तक जाने की कोशिश में हैं।
1:21 PM- INDIA Alliance March- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, ‘जो देश की खातिर हैं लड़ते, वो गिरफ्तारी से नहीं हैं डरते BJP ही CEC है। देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र! ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करनेवालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की जरूरत ही न पड़े। घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी। दरअसल ONE NATION, ONE ELECTION की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए ‘ONCE CORRUPTION, ONCE ELECTION’. मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।’
1:16 PM- INDIA Alliance March- इससे पहले निर्वाचन सदन की तरफ बढ़ने से रोके जाने के बाद, विपक्षी सांसदों ने विरोध में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। जल्द ही राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए, जबकि हिरासत में लिए जाने के लिए प्रियंका गांधी को वहां खड़ी एक बस में ले जाया गया। हालांकि प्रियंका को जल्द ही बस से उतरते हुए देखा गया और वह आकाशवाणी भवन के गेट पर अपने भाई राहुल के पास पहुंच गईं।
1:15 PM- INDIA Alliance March- समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क ने कहा, ‘वोट लूटे जा रहे हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हम CEC के इस्तीफे की मांग करते हैं। देश को न्याय मिलना चाहिए। आज हमने संसद से मार्च निकाला है, लेकिन यह एक आंदोलन का रूप ले सकता है और पूरा देश सड़कों पर उतर आएगा।’
1:10 PM- INDIA Alliance March- INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान, शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के गुलाम के तौर पर काम किया है…।’
1:09 PM- INDIA Alliance March- INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध के बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन के परिसर में बैठे हैं। INDIA गठबंधन के सांसद भारत चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
1:03 PM- INDIA Alliance March- राहुल गांधी का नया धरना- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग से कुछ दूरी पर ही नया धरना शुरू कर दिया है। दोनों आकाशवाणी भवन में बैठे हुए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस लगातार उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है।
INDIA Alliance March- 12:49 PM- राहुल गांधी को हिरासत में लेने की कोशिश- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लगातार हिरासत में लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। खबरें हैं कि बस उनके पास तक पहुंची थी, लेकिन भीड़ के चलते गेट ही नहीं खुल सका।
INDIA Alliance March-12:45 PM- कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने कहा कि हम प्रजातांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। हम जिले में भी प्रदर्शन करेंगे…लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता जान चुकी है कि सरकार चोरी की है।
INDIA Alliance March-12:32 PM- राहुल गांधी ईसी के पास पहुंचे- आकाशवाणी भवन में गए कांग्रेस सांसद अब निर्वाचन आयोग से कुछ ही मीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं। खबर है कि बाहर की पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए खड़ी हुई है।
INDIA Alliance March 12:25 PM- राहुल गांधी कहां हैं- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आकाशवाणी भवन से बाहर आ चुके हैं। खबर है कि वह भवन से ही निर्वाचन आयोग तक जाने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि बाहर उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस मौजूद है।
INDIA Alliance March 12:23 PM- प्रियंका गांधी हिरासत में- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी हिरासत में ले लिया गया है। सुबह 10.30 बजे के आसपास विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में मार्च की शुरुआत की थी। हालांकि, चुनाव आयोग से कुछ दूरी पर ही उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया गया था।
INDIA Alliance March 12:18 PM- अखिलेश यादव हिरासत में- समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। उनके साथ ही बस में डेरेक ओब्रायन और डायमंड हार्बर सीट से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी भी साथ हैं। अभिषेक ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
INDIA Alliance March 12:12 PM- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अकाशवाणी भवन में कर्मचारियों से मुलाकात करने पहुंच गए हैं। वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA गुट के कई सांसदों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है।
INDIA Alliance March 12:09 PM- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में लेने आई बस भीड़ में अटक गई है। इससे पहले वह तिरंगा हाथ में लेकर बैरिकेड पर चढ़ गए थे।
INDIA Alliance March 12:06 प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए हैं। अब तक कई नेता हिरासत में लिए जा चुके हैं।
INDIA Alliance March 12:01 PM- खास बात है कि विपक्षी सांसदों के इस विरोध प्रदर्शन में इस बार बीजू जनता दल भी शामिल हुआ है। पार्टी के प्रमुख नवीन पटनायक ने पहले ही SIR का खुलकर विरोध कर दिया है।
INDIA Alliance March 11:47 AM- खबर है कि विपक्षी सांसदों का मार्च भारत निर्वाचन आयोग के बेहद पास पहुंच गया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दफ्तर में हैं या नहीं।
INDIA Alliance March 11:46 AM- RJD सांसद मनोज झा ने कहा, ‘कोशिश तो करेंगे लेकिन अगर अहंकार इस स्तर पर है तो वो डर का भी द्योतक है। नारे लग रहे हैं गली-गली में शोर है, मोदी-ज्ञानेश चोर है। अब वो कठपुतली की ढोल जिनके हाथ में है उनका भी जिक्र हो रहा है…’।
INDIA Alliance March 11:22 AM- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विपक्ष के सांसदों को अब हिरासत में लिए जाने की तैयारी है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है। खबरें हैं कि समाजवादी पार्टी के कई सांसद बैरिकेड्स पर चढ़ गए हैं।
INDIA Alliance March 11:17 AM- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘विरोध प्रदर्शन है…ज्ञानेश गुप्ता पर तो हमें कभी भरोसा नहीं था लेकिन अब यकीन में बदल गया है कि वे भरोसे के लायक आदमी नहीं हैं।’
INDIA Alliance March 11:14 AM- तेज गर्मी के बीच विपक्ष के सांसदों ने सड़कों पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि प्रदर्शन लंबा चल सकता है और मौके पर पानी की बोतलें पहुंच गईं हैं। सांसदों से कुछ दूरी पर ही बैरिकेड्स लगाए रखे और ऊपर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।
INDIA Alliance March 11:11 AM- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए हैं कि विपक्ष की तरफ से सवाल चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पूछे जा रहे हैं, लेकिन इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी दे रही है। एक ओर विपक्ष SIR पर सवाल उठा रहा है। वहीं, भाजपा लगातार इसका बचाव कर रही है।
INDIA Alliance March 11:08 AM- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA ब्लॉक के कई सांसदों के साथ निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं।
11:05 AM- विपक्षी सांसद आकाशवाणी भवन के पास जमीन पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए जा रहे हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी सड़क पर धरना शुरू कर दिया है।
10:58 AM- सपा सांसद से पूछा गया कि कब तक चलेंगे। इसपर उन्होंने कहा कि जब तक पैर चलेंगे चलेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि INDIA गठबंधन SIR के खिलाफ लड़ रहा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी आगे चल रहीं हैं।
10:54 AM- कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन कहते हैं, ‘यहां मुख्य मांगें साफ हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटना होगा, उन्हें इस्तीफा देना होगा। SIR को खत्म किया जाना चाहिए। जिन भी वोटर्स को SIR से बाहर रखा गया है या जिनका नाम हटाया गया है, उन्हें वापस वोटर लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए। इस बात का पता लगाने के लिए एक हाई-लेवल जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन है, कौन वोट चुराकर सत्ता में बने रहना चाहता है… और कौन अलग-अलग तरीकों से वोट चुराकर इतने सालों से सत्ता में बना हुआ है…। इसका खुलासा करना जरूरी है, इसीलिए एक हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई जानी चाहिए…।’
10:48 AM- संसद के मकर द्वार से INDIA गठबंधन के सांसदों का प्रदर्शन शुरू हो गया है।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News