जूते के अंदर छुपकर बैठा था 2 फीट लंबा सांप, देखते ही युवक के उड़ गए होश- VIDEO – Aaj Tak

Feedback
अलवर शहर के सूर्य नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जूते के अंदर सांप बैठा हुआ नजर आया. जैसे ही जूते को पहनने के लिए खोला तो उसमें साफ दिखा. यह देखकर घर के सदस्य घबरा गए और मामले की सूचना रेस्क्यू टीम को दी. इसकी सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान सामने आया कि यह घोड़ा पछाड़ सांप (Trinket Snake) हैं. जो जहरीला नहीं होता हैं. उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
सूर्य नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने रात को इवनिंग वॉक के लिए जैसे ही अपने जूते निकाले और उनको खोला. तो जूते के अंदर उनको सांप नजर आया. यह देखकर तुरंत हाथ से जूते का बॉक्स गिर गया. घर के सभी लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत सांप की सूचना रेस्क्यू टीम को दी. रेस्क्यू टीम के सदस्य कपिल सैनी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पहले जूते को चेक किया और उसके बाद सांप का रेस्क्यू किया. 
रात के समय सक्रिय होता है यह सांप
कपिल सैनी ने बताया कि यह सांप निशाचर होता है और मुख्य रूप से रात के समय सक्रिय रहता है. यह थोड़ा आक्रामक स्वभाव का हो सकता है और जरूरत पड़ने पर पेड़ों व दीवारों पर भी आसानी से चढ़ जाता है. रात के समय यह अक्सर एकांत और सुरक्षित जगहों में छिप जाता है, जिसके चलते जूते, सामान या अन्य बंद जगहों में भी इसके छिपने की संभावना रहती है।
रेस्क्यूअर विवेक जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू कपिल सैनी टीम WRRC ने किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें. खासकर यदि जूते खुले में रखे हों तो उन्हें बिना जांचे न पहनें. 
रात में सक्रिय रहने वाले सांप अक्सर ऐसी जगहों में छिप सकते हैं. साथ ही सांप व अन्य कोई भी जानवर मिलने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है. उसकी समय पर सूचना दें. उसके साथ गलत व्यवहार ना करें. उसके ऊपर हमले न करें नहीं तो वो हमलावर हो सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News