फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सितंबर 2026 की बिक्री का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के इस डेटा से पता चलता है कि देश के अंदर टू-व्हीलर सेगमेंट में बीते महीने जमकर खरीददारी हुई। फेस्टिव सीजन का फायदा टू-व्हीलर सेगमेंट पर साफ दिखाई दिया। वहीं, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री अपनी मंथली सेल्स के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गई। इस सेल्स आंकड़ों से ये साफ है कि नवरात्रि, दशहरा और दीवाली तक इस सेगमेंट में ऐसा ही उछाल देखने को मिलेगा।
सितंबर में टू-व्हीलर की बिक्री की बात करें तो सेगमेंट में सालाना आधार पर 33.08% की शानदार ग्रोथ देखने को मिली। दरअसल, पिछले महीने इस सेगमेंट की सेल्स बढ़कर 17.9 लाख यूनिट तक पहुंच गई। ये सेगमेंट के लिए सितंबर महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री भी है। अगस्त के मुकाबले बिक्री में 4.41% की ग्रोथ देखने को मिली। खास बात ये है कि टू-व्हीलर की डिमांड ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में लगभग एक जैसी रही। ये पिछले साल के मुकाबले ग्रामीण बाजार में 33.11% और शहरी बाजार में 33.06% की ग्रोथ दिखाती है।
शहरी और ग्रामीण बाजारों में ग्रोथ
सितंबर 2026 में मिली शानदार ग्रोथ का बड़ा कारण ये है कि पछले साल यानी सितंबर 2025 में GST 2.0 लागू होने से पहले ग्राहकों ने खरीददारी को टाल दिया था। यही वजह है कि पिछले महीने की ग्रोथ काफी ज्यादा नजर आ रही है। इस सेगमेंट की अप्रैल से सितंबर तक के 6 महीने की सेल्स पर नजर डालें तो टू-व्हीलर की बिक्री में 20.43% का उछाल आया है। शहरी इलाकों में टू-व्हीलर की बिक्री अगस्त के मुकाबले 5.29% बढ़ी, जबकि ग्रामीण बाजारों में यह बढ़ोतरी 3.62% रही।
EV की हिस्सेजारी 11% हो गई
भारतीय बाजार के टू-व्हीलर मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रही है, क्योंकि अब इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रतिशत तेजी से बढ़ने लगा है। सितंबर की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी 11.58% रही। सभी व्हीकल कैटेगरी में EV रिटेल बिक्री लगभग 3.34 लाख यूनिट के अब तक के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गई।
ऑप्शन फ्यूल व्हीकल की भी डिमांड
थ्री-व्हीलर सेगमेंट के अंदर भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी काफी बदल चुकी है। सितंबर की रिटेल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 64.9% रही। यह ट्रेंड पैसेंजर व्हीकल में भी दिखा, जहां CNG, हाइब्रिड और EV जैसे ऑप्शनल फ्यूल वाले व्हीकल की बिक्री में हिस्सेदारी लगभग 41% रही, जो पेट्रोल और इथेनॉल व्हीकल की 41.27% हिस्सेदारी के लगभग बराबर है। देशभर के 63% डीलर्स ने बताया कि बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। FADA ने कहा कि 75.57% डीलर्स को उम्मीद है कि नवरात्रि और दशहरा के चलते अक्टूबर में बिक्री बढ़ेगी।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play