‘I Love You Baby…’, KKK 15 विनर अविनाश मिश्रा ने सबके सामने ईशा सिंह को किया प्रपोज? देखें वायरल वीडियो – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 06-10-26 13:26
Avinash Isha Relationship: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतने के बाद टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा लगातार सुर्खियों में हैं. ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद उन्होंने 5 अक्टूबर को दोस्तों के लिए एक सेलिब्रेशन पार्टी रखी, जिसमें उनकी खास दोस्त ईशा सिंह भी नजर आईं. दोनों की साथ में मौजूदगी ने एक बार फिर उनकी बॉन्डिंग और रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा दे दी है.
This is it guys . This is official ❤️❤️🥹🥹 . I love you guys . Our Avisha ❤️🥹 Cheers to my Avisha fam 💜🫶🏻 #Avisha #AvinashMishra #EishaSingh https://t.co/gmg4I2kTO2
पार्टी में अविनाश ने ईशा से कही दिल की बात
सेलिब्रेशन पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो में अविनाश डीजे के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं और ईशा सिंह भी उनके साथ मौजूद हैं. इसी दौरान अविनाश ने ईशा को अपने लिए प्यार और सपोर्ट दिखाने के लिए धन्यवाद कहा. बातों-बातों में उन्होंने ईशा से सबके सामने ‘आई लव यू बेबी’ भी कह दिया. अविनाश के इस अंदाज को देखकर फैंस के बीच एक बार फिर सवाल उठने लगे कि क्या दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
एक दूसरे वीडियो में अविनाश ने बताया सिर्फ अच्छा दोस्त
हालांकि, इसी पार्टी का एक और वीडियो दोनों के रिश्ते को लेकर अलग तस्वीर पेश करता है. पैपराजी से बातचीत के दौरान अविनाश ने खुद को सिंगल बताया और ईशा के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती तक सीमित बताया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ ईशा के साथ ही नहीं, बल्कि अपने कई दूसरे दोस्तों के साथ भी नजर आते हैं. अविनाश ने साफ कहा कि ईशा उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी कहा कि इस बारे में फैसला उनकी मां करेंगी. ऐसे में एक तरफ ‘आई लव यू बेबी’ वाला वीडियो चर्चा में है, तो दूसरी तरफ उनका खुद को सिंगल बताना फैंस के लिए इस रिश्ते को लेकर सस्पेंस बढ़ा रहा है.
‘बिग बॉस 18’ में हुई थी दोनों की दोस्ती
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती की शुरुआत ‘बिग बॉस 18’ के दौरान हुई थी. शो में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं. हालांकि, अब तक अविनाश और ईशा ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर डेटिंग के तौर पर स्वीकार नहीं किया है. दोनों लगातार अपनी दोस्ती को लेकर ही बात करते रहे हैं.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के बने विनर
अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम की है. उन्होंने फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की. ट्रॉफी के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी मिली. जीत के बाद अविनाश सबसे पहले ईशा सिंह से मिले और उन्हें गले लगाया. ईशा उन्हें सपोर्ट करने के लिए शो के सेट पर पहुंची थीं. दोनों का यह मोमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अब पार्टी के नए वीडियो ने एक बार फिर उनकी दोस्ती को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें- अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, बनी 2026 की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जानें कलेक्शन
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News