वाराणसी, हिटी। जलीय जैव विविधता की समृद्धि और राज्यमीन (स्टेट फिश) चिताला के संरक्षण के लिए करीब एक लाख अंगुलिकाएं 8 अक्तूबर को गंगा में छोड़ी जाएंगी। अस्सी घाट पर आयोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में विशेष सचिव (मत्स्य) सुनील कुमार वर्मा भी आ सकते हैं। मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अस्सी घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चिताला मछलियों की अंगुलिकाएं गंगा में छोड़ी जाएंगी। रिवर रैंचिंग के माध्यम से चिताला की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। इनके जैसी मछलियां जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनकी संख्या बढ़ने से जलीय खाद्य शृंखला को मजबूती मिलती है।
साथ ही मछली खाने वालों को भी प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार मिलता है।मजबूत होगा जलीय इकोसिस्टममत्स्य विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि गंगा में जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने और मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए रिवर रैंचिंग की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत नदी में अलग-अलग प्रजातियों की मछलियों के बीज या अंगुलिकाएं छोड़ी जाती हैं। इससे मछलियों की संख्या बढ़ाने और जलीय जैव विविधता को बनाए रखने में मदद मिलती है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play