रात को सड़क पर मूवमेंट करता दिखा टाइगर, लोगों ने रोके वाहन, प्रशासन ने बंद किया अलवर-जयपुर सड़क मार्ग – Aaj Tak

Feedback
राजस्थान के सरिस्का टाइगार रिजर्व से निकलकर एक टाइगर मंगलवार रात थानागाजी कस्बे तक पहुंच गया. टाइगर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थानागाजी के मार्ग से होते हुए पुलिस थाने के पास पहुंचा. करीब रात 9 बजे सड़क पार करते टाइगर को देखकर वाहन चालकों के बीच अचानक हलचल मच गई.
लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और टाइगर का वीडियो बनाने लगे. मामले की सूचना सरिस्का प्रशासन को मिली. जिसके बाद अलवर-जयपुर सड़क मार्ग को बंद किया गया.
टाइगर के कस्बे की ओर आने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों और ग्रामीणों को टाइगर की तरफ जाने से रोकना शुरू किया. 
इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई. टाइगर के मूवमेंट को लेकर कस्बे में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस ने कस्बेवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवर का मूवमेंट है, इसलिए लोग दिन निकलने के बाद ही भ्रमण के लिए बाहर निकलें. उन्होंने मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक करने वालों से भी सतर्क रहने की अपील की है.
इधर, टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सरिस्का वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम टाइगर के मूवमेंट पर निगरानी रखेगी और उसके जंगल की ओर लौटने की दिशा पर नजर रखी जा रही है. 
टाइगर के कस्बे के नजदीक पहुंचने से थानागाजी में रात के समय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. अलवर जयपुर सड़क मार्ग को बंद किया गया और वाहनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया गया साथ ही थानागाजी कस्बे के आसपास क्षेत्र के गांव को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया. पुलिस और वन विभाग के अलावा सरिस्का प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है और टाइगर पर लगातार नजर रखी जा रही है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News