Meerut News: वी कमिट सोशिएल संस्था के तत्वावधान में आईआईएमटी माल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में अंतरविद्यालय स्वरचित हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें मेरठ के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 26 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की कविताओं में देश की परिधियों, विषमताओं, विसंगतियों, नारी और परिवार जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति गहरी संवेदनशीलता देखने को मिली। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि मनोज कुमार मनोज रहे। प्रथम पुरस्कार परिधि, द्वितीय पुरस्कार अंश प्रताप सिंह, तृतीय पुरस्कार विदुषी सिसोदिया को प्रदान किया गया। वहीं उभरते कवि के रूप में निमिषा गुप्ता और ओजस्वनी त्यागी को चुना गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सतीश अरोरा, डॉ. कविता त्यागी, मुकेश नादान, चरण सिंह रूमी, रंजनी कुमारी, सपना अग्रवाल, महेन्द्र चौहान, पुष्पा नेहरू, अतुल सक्सेना, नरेन्द्र सिंह, नशमा वाकिस, शना खां, सुमिति सिंह, कौसर नदीम, मधु अग्रवाल, रभा नेहरू रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play